Tamil Nadu: आवासीय इलाके में घुसे भालू और तेंदुआ, CCTV में हुए कैद, लोगों में भय

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu: शनिवार सुबह ऊटी के येलेनहल्ली शहर में लोगों में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों को एक भालू और तेंदुआ एक आवासीय इलाके में घुसने की जानकारी हुई. इससे लोगों में भय व्याप्त हो गया. इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ और भालू को परिसर में भटकते हुए देखा जा सकता है.

लोगों ने तत्काल भालू और तेंदुआ के आने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी. ग्रामीणों ने जानवरों का पता लगाने और उन्हें पिंजरे में बंद करने की मांग की है. जंगली जानवरों के फुटेज से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है और वे अब शाम को अपने घरों से बाहर निकलने में सोचने लगे हैं.

मालूम हो कि नीलगिरी के पहाड़ी जिले में 65 प्रतिशत वन क्षेत्र है, जिसमें हाथी, बाघ, तेंदुए, भालू और बाइसन सहित कई जंगली जानवर रहते हैं. इन इलाकों में और इसके आसपास के पोल्ट्री फार्म तेंदुओं को आकर्षित करते हैं जो रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं और गांव के कुत्तों और बकरियों का भी शिकार करते हैं.

Latest News

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज का व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

Hariyali Teej 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज के...

More Articles Like This