अजमेर में PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-राम के देश में कांग्रेस करती है प्रभु से ही नफरत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Ajmer rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर अजमेर में निशाना साधा। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रभु श्रीराम से नफरत करती है और राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने के लिए अपने नेताओं को रोका। पीएम मोदी ने कहा कि कोई नेता अगर आ गया तो उसे छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। पीएम मोदी, शनिवार को अजमेर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि राम मंदिर बना आप खुश हैं कि नहीं हैं,

लेकिन कांग्रेस प्रभु श्रीराम से इतना नफरत करती है कि प्राण प्रतिष्ठा में आने का विरोध करना यह शोभा देता है क्या। इतना ही नहीं कि अगर कोई प्राण प्रतिष्ठा में आ गया तो उसको छह साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया। क्या इस देश में ऐसा हो सकता है। प्रभु राम के लिए क्या इस देश की कल्पना कर सकते हो। हमारे यहां तो सुबह-शाम मिलते हैं तो राम-राम कहकर अभिवादन करते हैं। और अंतिम विदाई में भी राम बोलो राम से ही जाते हैं। उस राम के खिलाफ इतना गुस्सा? मेरे दिमाग में ही नहीं बैठ रहा। प्रभु श्रीराम अपने घर विराजे और यह रामनवमी आने वाली है, सजधज के लोग मनाने वाले हैं, देखते हैं कितना विरोध करते हो?

Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This