Stock Market: सोमवार को कैसे हुई शेयर बाजार की शुरुआत? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. शेयर बाजार में सभी बड़े इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिल रही है. फिलहाल बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का सेंसेक्‍स (Sensex) 278 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़कर के साथ 74,496 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का (निफ्टी Nifty) 60 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,573 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा.

आज सुबह 9:20 बजे तक एनएसई पर 1581 शेयर हरे निशान में कारोबार रहे थे. वहीं 340 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे. लार्ज, मिड और स्मॉलकैप तीनों ही इंडेक्स में खरीदारी दर्ज की गई है.

सेक्टर के हिसाब से बात करें तो आईटी, ऑटो, फिन सर्विस, फार्मा, FMCG, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में बढ़त का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. हालांकि, निजी बैंकों का इंडेक्स हल्की गिरावट में दिख रहा है.

आज के गेनर्स और लूजर्स  

टाटा स्टील, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, Axis Bank, जेएसडब्लू स्टील, एलएंडटी, इन्फोसिस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टीसीएस, ITC, एनटीपीसी, एचयूएल, नेस्ले और इंडसइंड बैंक के शेयरों में हरे निशान में है. जबकि, विप्रो, भारती एयरटेल और HDFC Bank के शेयर लूजर है.

अंतरारष्ट्रीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में मिलाजुला संकेत देखने को मिल रहा है. टोक्यो, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजारों में तेजी दर्ज की गई है. वहीं, शंघाई और हांगकांग के बाजार गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. बात करें अमेरिकी बाजार की शुक्रवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए थे. कच्चा तेल में गिरावट आई है. डब्लूटीआई क्रूड 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 85.61 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 89.73 डॉलर प्रति बैरल के साथ कारोबार करते दिखा है.

ये भी पढ़ें :- Mirzapur 3: ‘मिर्जापुर 3’ के फैंस के लिए बुरी खबर, तीसरे पार्ट में इस किरदार का नहीं होगा कमबैक

 

Latest News

Asian Games 2026: श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, अब पाकिस्तान से होगी ‘गोल्ड’ की जंग

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को...

More Articles Like This