Chandigarh Crime: चंडीगढ़ के पार्क में संदिग्ध अवस्था में झुलसी युवती, चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandigarh Crime: चंडीगढ़ से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती पार्क में आग लगने से झुलस गई. युवती को राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचना दी. फिलहाल, गंभीर अवस्था में युवती का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है. पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-35 के पेट्रोल पंप के साथ लगते पार्क की यह घटना है. मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को कॉल कर बताया कि पार्क में एक लड़की आग से जल रही है. इस सूचना पर आलाधिकारी और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को मौके पर एक यवती ज्यादा जली हुई हालत में मिली. झुलसने वाली युवती मोहाली के सुहाना की 30 वर्षीय रानी बताई जा रही है. वह मोहाली की रहने वाली है.

पुलिस सूत्रों की माने तो युवती काफी जली हुई अवस्था में मिली है और ऐसा लग रहा है कि इसके शरीर पर कोई केमिकल डालकर आग लगाई गई है. हालांकि, गंभीर हालत में युवती को पहले सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया और फिर पीजीआई रेफर किया गया है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो पार्क में एक युवक भी युवती के साथ मौजूद था और घटना के बाद वह फरार है. फिलहाल, यह जांच का विषय है कि युवती ने खुद को आग लगाई या किसी युवक ने. फिलहाल, लड़की की हालत गंभीर है और वह बयान देने की हालत में नहीं है. लड़की करीब 80 प्रतिशत से अधिक जल चुकी है. पुलिस के अनुसार, लड़की के पास स्प्रे और कुछ सामान पुलिस को बरामद हुआ है. देर रात करीब 2 बजे की घटना है और घटना के वीडियो भी सामने आए हैं. पुलिस की माने तो यह प्रेम प्रसंग का मामला है फिलहाल, पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

प्रेम प्रसंग का मामला
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह प्रेम प्रसंग का मामला है. पिछले कई दिनों से लड़का-लड़की एक दूसरे को जानते थे. किसी बात पर इनकी बहसबाजी हुई थी. सेक्टर-36 थाने में मामला दर्ज किया गया है. 30 साल की युवती मोहाली के सुहाना की रहने वाली है और उसका नाम रानी है. पुलिस इस मामले में टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से जांच में जुट गई है. पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है और अनबन के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This