Aligarh Fire: होटल में लगी भीषण आग, झुलसकर युवक की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aligarh Fire: अलीगढ़ से आग लगने की खबर आ रही है. यहां सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. इस घटना में जहां एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई, वहीं होटल और इसके नीचे स्थित दुकान जलकर खाक हो गई. फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी.

शार्ट सर्किट से होटल में लगी आग
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर ही रोशनी होटल है. इसमें पांच-छह कमरे हैं. प्रतापगढ़ के लक्ष्मणपुर निवासी संदीप गुप्ता ने सुबह ही यहां कमरा लिया था. अन्य कमरों में भी लोग ठहरे थे. सुबह अचानक शार्ट सर्किट से होटल में आग लग गई. इससे रेलवे स्टेशन के भीड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी.

कई दुकानें भी जलकर खाक
कुछ ही देर में पुलिस और फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने सभी लोगों को बाहर निकाला और फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए. इसी बीच संदीप अपना बैग लेने के लिए फिर से कमरे में गए और आग की जद में आ गए. गंभीर रूप से झुलसने से उनकी मौत हो गई. होटल की नीचे स्थित कुछ दुकानें भी आग की जद में आने से जलकर खाक हो गई. शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This