Election: गौचर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए मांगा जनसमर्थन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

देहरादूनः रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गौचर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि “मैं आप सभी को बस एक बात याद दिलाना चाहता हूं, मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का.

रक्षामंत्री ने कहा कि एक बार बहुत ईमानदारी से राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था. उन्होंने 100 पैसे भेजे, लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए. किसी ने भी उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया, लेकिन पहली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला जाना चाहिए, यहां तक कि मैं भी यह नहीं समझ पा रहा था कि प्रधानमंत्री हर किसी के लिए खाता क्यों खोल रहे हैं.

रक्षामंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्मिक भूमि है. देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम उत्तराखंड करता है. इस देवभूमि के लोग जान हथेली पर रख कर देश की रक्षा करते हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग भी सेवा के प्रति समर्पित होते हैं और पीएम मोदी भी देश और देशवासियों की सेवा के लिए ही पीएम हैं. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए जनसमर्थन मांगते हुए कहा कि उत्तराखंड के इगास पर्व को अनिल बलूनी ने पहचान दिलाई है.

Latest News

पाकिस्तानः आतंकियों ने गोली मारकर की दो पुलिसकर्मियों की हत्या, पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा में थे तैनात

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान...

More Articles Like This