Met Gala 2024: ये स्टार्स मेट गाला में होंगे शामिल, जानें कहा और कब शुरू होगा शो

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Met Gala 2024: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेट गाला (Met Gala 2024) का आगाज होने जा रहा है. आपको बता दें कि मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर वर्ष मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है. मेट गाला में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से आए सितारों का अजीबो-गरीब फैशन देखने को मिलता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. आइए जानते हैं कब शुरू हो रहा है ये शो और इस बार शो में क्या ड्रेस कोड होने वाला है.

कब है मेट गाला 2024?

मेट गाला हर वर्ष मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाला एक शो है. इस साल का कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बेनिफिट उर्फ मेट गाला सोमवार, 6 मई को मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने जा रहा है.

ये स्टार्स मेट गाला में होंगे शामिल

मेट गाला शो में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सहित कई सेलेब्स शामिल होते हैं. इस बार अमेरिकन सिंगर रिहाना, सुपरमॉडल केंडल जेनर से लिली ग्लैडस्टोन के नाम शामिल है. पेज सिक्स के अनुसार, जिउ-जित्सु प्रशिक्षक जोआकिम वैलेंटे के साथ गाला नाइट में शामिल हो सकते हैं. बुंडचेन के अलावा,  द बेयर स्टार आयो एडेबिरी, ओलिविया रोड्रिगो, उमा थुरमन, सारा पॉलसन को देखने की उम्मीद है.

क्या है मेट गाला का ड्रेस कोड?

इस साल के मेट गाला की थीम “द गार्डन ऑफ टाइम” घोषित की गई है. जो इसी नाम की जेजी बैलार्ड की कहानी से प्रेरित है। बता दें कि 15 फरवरी को ज़ेंडया, बैड बन्नी, जेनिफर लोपेज और क्रिस हेम्सवर्थ को 2024 मेट गाला के लिए अन्ना विंटोर का सह-अध्यक्ष नामित किया गया था. जबकि जोनाथन एंडरसन और शॉ ज़ी च्यू मानद अध्यक्ष के रूप में नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: अयोध्या राम मंदिर के थीम पर जारी हुआ चांदी का रंगीन सिक्का, इतनी है कीमत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This