Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ के तीसरे पार्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं हैं. लॉस एजिलेंस में हुए प्रीमियर के बाद से रामायण के तीसरे पार्ट पर चर्चा हो रही है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रामाय़ण को लेकर अपने मास्टर प्लान के बारे में बात की. लॉस एजिलेंस में प्रीमियर के बाद प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने रामायण के तीसरे पार्ट पर बात की. इंटरनेशनल मीडिया से मुखातिब होने के दौरान नमित मल्होत्रा ने फिल्म के प्लान से जुड़े कई अहम खुलासे किए.
तीन फिल्मों में बांटने का विचार
उन्होंने बताया कि शुरुआत में कहानी को तीन फिल्मों में बांटने का विचार था, लेकिन बाद में रचनात्मक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे दो पार्ट में बनाने का निर्णय लिया गया. नमित के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग और निर्माण से जुड़ा काम अभी जारी है. ऐसे में वह कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं करना चाहते. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया के आधार पर निर्माता भविष्य में अपनी योजना पर दोबारा विचार कर सकते हैं.
रामायण का तीसरा पार्ट होगा या नहीं
नमित मल्होत्रा ने हिंट दिया कि रामायण का तीसरा पार्ट होगा या नहीं ये दर्शकों के रिस्पांस पर निर्भर करता है. पहले पार्ट को दुनियाभर में दर्शक कैसा रिस्पांस देते हैं ये देखने के बाद ही मेकर्स फिल्म को लेकर आगे का प्लान डिसाइड करेंगे. वो कहते हैं कि अगर रामायण को शानदार रिस्पांस मिलता है तो वो इसके तीसरे पार्ट पर विचार करेंगे. नमित मल्होत्रा ने बातचीत के दौरान एक और दिलचस्प जानकारी साझा की.
पहले पार्ट के दो अलग-अलग वर्जन तैयार
उन्होंने बताया कि फिल्म के पहले पार्ट के दो अलग-अलग वर्जन तैयार किए गए हैं, जिनका रनटाइम एक-दूसरे से अलग है. फिलहाल टीम इस बात का आकलन कर रही है कि दर्शकों के लिए कौन-सा वर्जन बेहतर रहेगा. निर्माता की इच्छा है कि दुनियाभर के दर्शकों के लिए फिल्म का एक ही वर्जन रिलीज किया जाए. हालांकि, अगर दर्शकों की प्रतिक्रिया और फिल्म की जरूरतों को देखते हुए विस्तारित वर्जन की मांग या संभावना बनती है, तो इस विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है.
दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा
नमित मल्होत्रा के इस खुलासे के बाद रामायण को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है. ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह दिख रहा है. फिल्म 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म का लॉस एंजिलेस में खास प्रीमियर रखा गया था. फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला.
इसे भी पढ़ें. 19 हजार गोलियां, लोडेड पिस्टल और बिहार में खतरनाक साजिश! UP से आ रही कारतूसों की बड़ी खेप पकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार

