US में 30 साल साल बाद फिर खसरे का कहर, न्यूयॉर्क में पहले बच्चे की मौत, टीकाकरण में बरती गई लापरवाही

Must Read

New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के उत्तरी ग्रामीण इलाके में खसरे से संक्रमित एक बच्चे की मौत हो गई है. राज्य के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 30 साल में राज्य में खसरे से मौत का यह पहला मामला है. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि बच्चे की मौत सिरैक्यूज से करीब 93 150 किलोमीटर उत्तर में स्थित लुईस काउंटी में हुई. अमेरिका ने उच्च टीकाकरण दर बनाए रखकर 2000 में देश के भीतर खसरे के प्रसार को रोक दिया था.

बीमारी के प्रकोप को रोकने के लिए जरूरी

हाल के वर्षों में टीकाकरण की दर में गिरावट आई है और यह इस बीमारी के प्रकोप को रोकने के लिए जरूरी 95 प्रतिशत के स्तर से नीचे पहुंच गई है. डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता होचुल ने बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि जब वाशिंगटन जानबूझकर अमेरिकियों को ऐसी बीमारियों से बचाने की दशकों की प्रगति को कमजोर करता है तो कितना कुछ दांव पर लग जाता है. रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने इस साल अमेरिका में खसरे से संबंधित तीन मौतों की पुष्टि की है.

इससे अधिक मौतों की जानकारी दी

विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य विभागों ने इससे अधिक मौतों की जानकारी दी है. पेनसिल्वेनिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस साल खसरे से पांच लोगों की मौत की सूचना दी है और छठी संभावित मौत की जांच कर रहे हैं. होचुल ने अक्टूबर की शुरुआत में पड़ोसी राज्यों और न्यूयॉर्क के ग्रामीण इलाकों में खसरे के मामले सामने आने के बाद आपातकालीन स्थिति घोषित की थी. इस आदेश के तहत खसरे का टीका लगाने के लिए अधिक लोगों को अधिकृत किया गया.

आदेश देने की अनुमति

इनमें पैरामेडिक्स, दाइयां और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं. इसके अलावा नर्सों को भी चिकित्सकों के साथ मिलकर जांच कराने के आदेश देने की अनुमति दी गई.

इसे भी पढ़ें. बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज पर हमले, BLA का बड़ा दावा- 129 सैनिकों को मार डाला

Latest News

धमकियों के आगे झुकने वाला नहीं है ईरान, जंग रोकने की जिम्मेदारी अब US के पाले में- ईरानी स्पीकर गालिबाफ

Tehran: ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने जंग रोकने की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका के हवाले कर...

More Articles Like This