Hair Scrub: स्कैल्प को करना है डीप क्लीन तो करें होम मेड हेयर स्क्रब का इस्तेमाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hair Scrub: गर्मी के मौसम में त्‍वचा के साथ-साथ बालों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है. ज्‍यादातर लोग अपने त्‍वचा के लिए कई तरीके आजमाते हैं. लेकिन बालों में सिर्फ शैंपू और तेल का ही इस्‍तेमाल करते हैं. गर्मी में हमारे बाल जल्दी चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं. इसलिए शैंपू के अलावा हमें अन्‍य हेयर केयर टिप्‍स फॉलो करना चाहिए. सप्‍ताह में कम से कम दो बार बालों को धोना ही चाहिए. साथ ही आपको स्कैल्प एक्सफोलिएट भी करना चाहिए. आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे होम मेड स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर ही हेयर स्क्रब कर सकती हैं. आइए जानते हैं हेयर स्‍क्रब बनाने का तरीका…

शुगर स्क्रब

स्‍कैल को नेचुरली क्‍लीन करने के लिए आप शुगर स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए सबसे पहले चीनी को दरदरा पीस लें. फिर इसमें शहद मिक्‍स करें. अब इसे शैंपू से पहले स्कैल्प पर अप्‍लाई करें. थोड़ी देर बाद माइल्ड शैंपू से बाल को धो लें. स्कैल्प की डीप क्लीनिंग के लिए सप्‍ताह में एक बार इस स्क्रब को बालों में जरूर लगाएं. इससे बालों की ड्राईनेस दूर होती है. साथ ही बाल शाइनी भी बनते हैं. ध्‍यान रहे इसे ज्‍यादा देर तक लगाए न रखें, क्‍योंकि इसमें ब्लीचिंग गुण होते हैं, जिससे बालों का कलर फेड हो सकता है.

संतरे का छिलका और एलोवेरा जेल

स्कैल्प की डीप क्लीनिंग के लिए संतरे के छिलके का पाउडर बनाकर इस्तेमाल करना बेस्‍ट हो सकता है. इसका इस्‍तेमाल करने के लिए थोड़े से संतरे के छिलके के पाउडर में एलोवेरा जेल मिलाएं.  इससे स्कैल्प को क्लीन कर सकते हैं. इसे स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ देर के बाद पहले पानी से धो लें. इसके बाद शैंपू से धोएं. वहीं अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो किसी भी तरह के नुस्खे न आजमाएं.

ये भी पढ़ें :- Marriage tips: होने वाले पार्टनर से इन 5 बातों पर जरूर करें चर्चा, खुशहाल रहेगी मैरिज लाइफ

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This