Chaibasa Triple Murder: पति बना कसाई, पत्नी और दो बेटियों का किया कत्ल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चाईबासाः झारखंड से सनसीखेज खबर आ रही है. यहां पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से सटे लादुराबासा गांव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इस गांव में एक महिला और उसकी दो बेटियों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. मंगलवार की सुबह पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

मंगलवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों की पहचान 20 वर्षीय महिला जानो बुड़ीउलि, उसकी पांच साल की बेटी रेणुका पाड़ेया और एक साल की बेटी सुमी पाड़ेया के रूप में हुई. इन तीनों की हत्या मृतका के पति गुरुचरण पाड़ेया ने नशे की हालत में की हैं.

आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि गुरुचरण ने धारदार हथियार से तीनों का गला काटकर कत्ल कर दिया. तीनों के शरीर पर हथियार से वार के कई निशान मिले हैं.

थाना प्रभारी ने कहा
इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पत्नी आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा किया करती थी.

उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को भी जब वो घर आया तो पत्नी झगड़ा करने लगी. इस वजह से गुस्सा आ गया और देर रात पत्नी के साथ ही दोनों बेटियों को टांगी से काट डाला. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर लिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This