PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, लुधियाना की अदिति बनी टॉपर, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड दसवीं के छात्रों का इंतजार खत्‍म हो गया है. पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्‍ट के टॉप 3 रैंक में सभी लड़कियां हैं. लुधियाना की अदिति ने 100 प्रतिशत के साथ टॉप किया है. बता दें कि परिणाम पीएसईबी हेडक्वार्ट्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिलीज किया गया. जो भी छात्र-छात्राएं इस साल की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे कल (19 अप्रैल) से आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

97 फीसदी छात्र पास

इस साल PSEB 10वीं कक्षा में 97 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं. इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से काफी अच्‍छा है. लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 98.19% और लड़कों का 96.47% है. ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का रिजल्‍ट 97.58 प्रतिशत रहा. यह अर्बन एरिया के 96.60 प्रतिशत से अधिक है. बोर्ड की ओर से राज्य का पास प्रतिशत और मेरिट लिस्‍ट जारी की गई है. विद्यार्थी अपना एग्‍जाम रिजल्‍ट कल सुबह ही देख पाएंगे.

लड़कियां रहीं टॉपर

पंजाब बोर्ड 10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है. रिजल्‍ट के टॉप 3 में लड़कियां शामिल हैं. लुधियाना के स्कूल तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की अदिति ने 100 प्रतिशत के साथ टॉप किया है. वहीं इसी स्कूल की अलीशा शर्मा दूसरे स्थान पर रही. तीसरे नंबर पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रहीं.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

कल यानी 19 अप्रैल को रिजल्ट लिंक एक्टिव होने पर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

  • रिजल्‍ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं और रिजल्ट पेज ओपेन करें.
  • कक्षा दसवीं का रिजल्‍ट ऑप्‍शन दिया होगा उसको खोलें.
  • रिजल्ट विंडो खुल जाएगी, इसमें अपना रोल नंबर या नाम भरें.
  • सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें.

ऐसें भी देख सकते हैं रिजल्ट

डिजीलॉकर के जरिए पीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलों करें:

  • डिजिलॉकर वेबसाइट तक पहुंचने के लिए digilocker.gov.in पर विजिट करें.
  • एक बार जब आप एप्लिकेशन पर सफलतापूर्वक एक खाता बना लें, तो अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करें.
  • ‘शिक्षा’ अनुभाग के अंदर, PSEB ढूंढें और चुनें.
  • यहां से, PSEB 10वीं परीक्षा परिणाम 2024 की श्रेणी पर जाएं.
  • अपना आधार कार्ड नंबर भरें, परिणाम आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा.

विद्यार्थियों को शुरू में जो ऑनलाइन मार्कशीट या स्कोरकार्ड प्राप्‍त होगा, वह अनंतिम होगा. बाद में उन्हें अपने संबंधित स्कूलों से अंकों का मूल विवरण लेना होगा.

ये भी पढ़ें :- Google ने किया छंटनी का ऐलान, इस डिवीजन के एम्पलाइज पर सबसे ज्यादा असर

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This