Gorakhpur: CM योगी ने किया हनुमत प्राण प्रतिष्ठा व रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur News: गुरुवार की सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का विधि-विधान से शुभारंभ किया. हनुमान जी की नव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 21 अप्रैल को होगी, जबकि रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति 22 अप्रैल को होगी. इस दौरान आज (गुरुवार) से पूर्णाहुति तक विविध प्रकार के पूजन, अधिवास और अनुष्ठान के कार्यक्रम होंगे.

18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होने वाले रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य दरवाजे पर पूजन करते हुए मंडप प्रवेश किया. इसके बाद वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच वेदी का पूजन हुआ. 22 अप्रैल को देवालय में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

यज्ञ गुरुवार शाम से ही शुरू हो जाएगा. इसके पहले ढोल-नगाड़े के साथ गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई. बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन के बीच भीम सरोवर से यज्ञ कलश में जल भरा. भीम सरोवर की परिक्रमा करने के बाद कलश यात्रा यज्ञशाला पहुंची, जहां विभिन्न स्थलों पर यज्ञ कलश को विराजमान करवाया गया.

यहां से सीएम योगी ने कमान संभालते हुए मुख्य दरवाजे पर पूजा-अर्चना के बाद यज्ञशाला के मंडप में प्रवेश किया. प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में आज पंचांग पूजन किया गया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This