मुहांसों ने छीन ली है चेहरे की खूबसूरती? घर पर तैयार करें नीम फेस पैक, मिलेगा बेदाग निखार

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Neem Face Pack For Acne: नीम कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर है. यह हमारे सेहत के साथ ही सुंदरता को बनाएं रखने में मददगार है. प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में त्‍वचा के लिए नीम का इस्‍तेमाल किया जाता रहा है. नीम का इस्‍तेमाल फेस वॉश, फेस क्रीम और फेस मास्‍क के रूप में किया जाता है. अगर आप चेहरे के दाग धब्‍बों और मुहांसों से परेशान हैं तो आप नीम का उपाय कर करते हैं. एंटीबैक्‍टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर नीम इन समस्‍यों को दूर करने में कारगर है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मुहांसों से निजात पाने के लिए नीम का उपयोग कैसे करें…

इस तरह करें नीम का उपयोग

अगर आपकी स्किन ऑयली है या आप मुहांसों से परेशान है तो इसके इलाज के लिए नीम का यूज करने के कई तरीके हैं. नीम हर टाइप की त्वचा के लिए फायदेमंद है, इसलिए आप अपनी त्वचा के बारे में चिंता किए बिना इसकी पत्तियों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

नीम और चंदन का फेस पैक

  • 2 बड़े चम्मच नीम पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच चंदन पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
  • जरूरत के अनुसार पानी

इस तरह करें तैयार 

चंदन और नीम के पाउडर को अच्‍छे से मिला लें. इसमें थोड़ा सा पानी और एक बड़ा चम्मच गुलाब जल डालकर स्‍मूद पेस्ट बनाएं. इस नीम फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. नियत समय बाद ठंडे पानी से साफ कर लें.

नीम, बेसन और हल्दी का स्क्रब

  • 1 बड़ा चम्मच नीम पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • आधा बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा बड़ा चम्मच गुलाब जल

ऐसे करें तैयार 

बेसन में नीम और हल्दी पाउडर लें और थोड़ा गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें. इस पैक को अपने चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में पांच मिनट तक स्क्रब करें. फिर इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. बाद में ठंडे पानी से धो लें.

 ये भी पढ़ें :- Herbs for Heat stroke: हीट स्ट्रोक से बचाएंगी ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, जानें कैसे करें यूज

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This