शाहजहांपुर में वारदात: मंदिर परिसर में मिले दो सेवादारों के जले हुए शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shahjahanpur Double Murder: यूपी के शाहजहांपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है. खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में बृहस्पतिवार सुबह प्राचीन मंदिर परिसर में दो सेवादारों के जले हुए शव मिले. दोनों की हत्या किए जाने के बाद शव जलाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान मंदिर के सेवादार गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई. ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों सेवादार मंदिर परिसर में ही रहते थे और धार्मिक कार्यों में सेवा करते थे. सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो परिसर में दोनों के शव पड़े देखे. दोनों शव एक-दूसरे से 10 मीटर दूर पड़े थे और बुरी तरह जल चुके थे.

shahjahanpur temple two sevadars murder bodies burnt

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी सौरभ दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. दोहरे हत्याकांड से ग्रामीण स्तब्ध हैं. मंदिर परिसर में जो नजारा दिखा, उससे ऐसा प्रतीत हुआ कि दोनों सेवादारों की हत्या निर्मम तरीके से की गई. इसके बाद शवों को जला दिया गया.

एसपी सौरभ दीक्षित के अनुसार

एसपी सौरभ दीक्षित के अनुसार, प्रथम दृष्टया देवस्थान की जमीन पर कब्जे की नीयत से वारदात किए जाने की आशंका है. गांव के रहने वाले सुमित सिंह पर शक है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. ग्रामीणों से पता चला है कि वह कुछ समय पहले ही जेल से छूटा है और दोनों सेवादारों पर मंदिर को छोड़ने का दबाव बना रहा था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच जारी है.

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This