Congress के घोषणा पत्र पर असम के सीएम ने साधा निशाना, जानिए क्या कहा?

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election: असम के सीएम तथा बीजेपी के नेता हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जमकर निशाना साधा है. असम के सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र ऐसे तैयार किया है, जैसे उनको पाकिस्तान का चुनाव जीतना है. असम के सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र इस तरह से तैयार किया गया है कि वे पाकिस्तान में चुनाव जीतें. घोषणापत्र पाकिस्तान के लोगों के लिए अधिक और भारत के लोगों के लिए कम है.

जानिए क्या बोले असम के सीएम

आपको बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा घोषणा पत्र बनाया है जो आम जनता से संसाधन छीन लेगा और कांग्रेस देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगी. हमने कांग्रेस के घोषणापत्र की सबसे सही तरीके से व्याख्या की है. मैं उन्हें चुनौती दूंगा कि वे सार्वजनिक बहस के लिए आएं और दिखाएं कि यह घोषणापत्र तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं है. प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि देश के संसाधनों पर हर किसी का अधिकार है. यह कांग्रेस पार्टी को बताना है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार एक विशेष समुदाय का है. राहुल गांधी ‘पप्पू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार हैं.

दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज

आपको बता दें कि 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट 26 अप्रैल को डाले जाएंगे. इसको लेकर जोरदार प्रचार चल रहा है. इस कड़ी में असम के सीएम भी लगातार चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: PM Modi in Rajasthan: टोंक में बोले पीएम मोदी, सावधान… राजस्थान को बांटने की हो रही कोशिश…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This