HRTC Bus Accident: पुल से नीचे गिरी HRTC की बस, मची चीख-पुकार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

HRTC Bus Accident: हिमाचल प्रदेश से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल से नीचे गिर गई. दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

शिमला से जंगलबैरी की ओर जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि यह बस आज शिमला से जंगलबैरी की ओर जा रही थी. इसी दौरान दिन में करीब 12 बजे बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल से नीचे गिर गई. दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

हादसे में एक दर्जन यात्री घायल
इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल मार्कंडेय पहुंचाया. यह हादसा किस वजह से हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

लालकिला समेत दिल्ली के 6 जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 15 अगस्त से एक दिन पहले मचा हड़कंप

New Delhi: 15 अगस्त से एक दिन पहले दिल्ली में बम की धमकी से हड़कंप मच गया है. खालिस्तान...

More Articles Like This