Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए ताजा भाव

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 01 May 2024: शादी विवाह का सीजन समाप्त हो गया है. वहीं, अक्षय तृतीया का पर्व नजदीक है. अक्षय तृतीया पर लोग जमकर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीददारी करते हैं. अगर आप भी सोेने-चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप गोल्ड सिल्वर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को  67,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी मंगलवार को 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को  67,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This