दिल्ली-NCR के एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों में बम होने की सूचना, बच्चों को भेजा गया घर, परीक्षाएं रद्द

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः बुधवार सुबह दिल्ली के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में हड़कंप मच गया, जब बम रखे होने के संबंध स्कूलों को ईमेल मिला. एक ही समय पर कई स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली. इस ईमेल के बाद स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलत ही बम स्क्वॉड के साथ ही फायर ब्रिगेडकर्मी स्कूलों पर पहुंचे और स्कूलों को खाली कराया.

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के नोएडा में भी स्कूल में बम रखा होने से संबंधित ईमेल आया. धमकी मिलने वाले स्कूलों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

परीक्षाएं हुई रद्द
बम की धमकी से संबंधित ईमेल मिलने के बाद बच्चों को स्कूलों से वापस घर भेजा गया और आज होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया.

बुधवार सुबह सात बजे एक साथ दिल्ली के कई नामचीन स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी का ईमेल मिला. स्कूल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी.

एक साथ कई स्कूलों में बम की सूचना पर दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया. तत्काल दिल्ली पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी अलर्ट मोड़ पर रखा गया.

बुधवार सुबह पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के मदर मेरी स्कूल को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली. तत्काल दिल्ली पुलिस, दम निरोधक दस्ता स्कूल में पहुंचा और स्कूल को खाली करवाया गया. बताया जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली के लगभग 7 स्कूलों को एक बम से उड़ने की धमकी का ईमेल आया.

वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका, संस्कृति स्कूल चाणक्यपुरी में भी ईमेल भेज बम से उड़ने की धमकी दी गई. इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूलों में भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है. स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर स्कूल पहुंचे बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया.

स्कूल ने अभिभावकों को मैसेज और फोन कॉल के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. बम से उड़ाने की धमकी मिलने वाले सभी स्कूलों को खाली करा बम स्क्वाड और डाग स्क्वाड ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और कहीं भी बम नहीं मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली.

जानकारी के अनुसार, देर रात ही इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन से पुलिस को मिल चुकी थी. इसके बाद स्कूलों ने अभिभावकों को सूचित कर कहा कि वे बच्चों को न भेजें. जो बच्चे पहुंच गए, उन्हें वापस कर दिया. द्वारका जिला के जिन पांच स्कूलों में इस तरह की सूचना मिली है, वहां तलाशी जारी है.

Latest News

LPG Cylinder Price Hike: गैस सिलेंडर हुआ महंगा, अब इन 5 नियमों का रखना होगा ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बीच उपभोक्ताओं के लिए PNG कनेक्शन, e-KYC, OTP डिलीवरी और सब्सिडी वाले सिलेंडर से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी हो गया है.

More Articles Like This