Giriraj Singh की खरी-खरी, जानिए बहादुर शाह जफर का Rahul Gandhi कनेक्शन

Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट पर सस्पेंस खत्म कर दिया. कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी और केएल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया गया है. आज राहुल गांधी रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस बीच बिहार के बेगूसराय के एनडीए प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के साथ ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम चीफ ओवैसी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार जहां से हारता है, वहां दोबारा नहीं जाता. वहीं, ओवैसी को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास शब्दों की कमी है.

जहां हारते वहां दोबारा नहीं जाते

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को लेकर कहा “गांधी परिवार अब जहां से हारता है. वहां दोबारा नहीं जाता. जैसे अमेठी हार गए राहुल गांधी. हारने के बाद उन्होंने अमेठी छोड़ दिया. वैसे ही इस बार रायबरेली भी राहुल गांधी भारी मतों से हारेंगे और फिर राहुल गांधी रायबरेली भी छोड़ देंगे.”

ये है बहादुर शाह का राहुल गांधी कनेक्शन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुगलिया सल्तनत को याद किया. उन्होंने कहा, “मैं तो पहले ही कहता हूं जैसे बहादुर शाह जफर मुगलिया सल्तनत के अंतिम बादशाह थे. उसी तरह से रायबरेली भी अब गांधी फैमिली के लिए अंतिम बादशाह राहुल गांधी है.

ओवैसी पर गिरिराज सिंह का बयान

मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम चीफ ओवैसी पर जमकर निशाना साधा. गिरिराज सिंह बोले कि देखिए ओवैसी जी के पास शब्द की कमी है. किसी को सम्मान देना नहीं जानते हैं. मोदी तुमको भी हराएंगे और अमित शाह तुमको भी हराएंगे. यह ओवैसी का अहंकार है.

असदुद्दीन ओवैसी ने दिया था ये बयान

दरअसल, हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने एक बयान दिया था. ओवैसी ने कहा था कि इस चुनाव में मोदी जी को भी हराएंगे और अमित शाह को भी हराएंगे. इसी बात को लेकर केंद्रीय मंत्री ने ओवैसी पर निशाना साधा.

यह भी पढ़ें: Giriraj Singh की खरी-खरी, जानिए बहादुर शाह जफर का Rahul Gandhi कनेक्शन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This