Pakistan News: जल्द भारत आ रहा गुलाम हैदर…! सीमा-सचिन की बढ़ सकती है टेंशन!

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: पिछले साल पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर पार कर भारत आ गई थीं. वह अपने साथ चार बच्चों को भी लाई थी. भारत आने के बाद सीमा हैदर सचिन के साथ नोएडा में रह रही है. वहीं, अब उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने दावा किया है कि वह जल्द ही भारत आएगा. आइए जानते हैं और क्या कुछ बोला गुलामा हैदर…

भारत की अदालत पर जताया भरोसा

दरअसल, सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में गुलाम ने कहा कि लोगों की उसके लिए की गई दुआएं रंग लाई हैं. जल्दी ही मैं भारत आऊंगा और फिर सीमा की सारी पोल पट्टी कोर्ट में खुल जाएगी. हालांकि गुलाम ने अभी भारत आने की तारीख नहीं बताई है लेकिन साफ-साफ कहा है कि उसका भारत आना तय है, क्योंकि भारतीय अदालतों में वह खुद पेश होकर अपनी बात रखना चाहता है. गुलाम हैदर ने उम्मीद जताई कि भारत की अदालत उसकी बात सुनेगी और इंसाफ होगा.

मैं सच के साथ हूं…!

गुलाम हैदर ने वीडियो में कहा, “भारत में मेरे वकील मोमिन मलिक शानदार काम कर रहे हैं. मेरा भारत आना तय हो गया है और जल्दी ही मैं इंडिया जाऊंगा. मैं कई महीने से मीडिया में कहता रहा कि मेरे बच्चों से बात करा दो लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी. मुझे महीनों तक अपने बच्चों से दूर रखा गया और परेशान किया गया. अब मुझे लग रहा है कि ये परेशानी खत्म होने वाली है. अब भारत में आकर ही अपने बच्चों से मिलूंगा. मुझे उम्मीद है कि भारत की अदालतें हों या आम लोग, सब मेरे साथ खड़े होंगे क्योंकि मैं सच के साथ हूं.”

जल्द होगी मुलाकात

गुलाम हैदर ने आगे कहा, “मेरा ये मानना है कि जिस तरह की बातें सीमा, सचिन और एपी सिंह कर रहे हैं, वो भारत का सच नहीं है. भारत में पढ़े लिखे लोग हैं और गलत-सही का भेद जानते हैं. वो यकीनी तौर पर मेरा साथ देंगे. मेरे सिर्फ दो ही मकसद हैं. एक अपने बच्चों को वापस लाना और दूसरा सीमा को उसके गलत काम के लिए सजा दिलाना/इन दोनों मकसदों को पूरा करने के लिए मैं भारत आ रहा हूं. मैं सबको बताकर भारत आ रहा हूं और ये भी साफ कर देना चाहता हूं कि भारतीय अदालतों पर भरोसा करके आ रहा हूं. जो भी फैसला इंडिया की अदालत देगी, उसको मैं कबूल करूंगा.”

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी बिहार में भीषण गर्मी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This