Brazil Storm: ब्राज़ील में बारिश का कहर, सैकड़ों लोगों की गई जान, लाखों के घर क्षतिग्रस्त

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Brazil Storm: ब्राजील में इन दिनों प्राकृतिक आपदा अपना कहर बरपा रही है. दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रेनेड डो सुल राज्य में बीते एक हफ्ते से भी अधिक समय से भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है. इस बाढ़ के चलते करीब 100 लोगों के मौत की खबर सामने आई है.

ब्राजील की सिविल डिफेंस एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, ब्राजील में बाढ़ से करीब साढ़े 14 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि दो लाख लोगों को तो अपना घर भी छोड़ना पड़ा है. इतना ही नहीं,  बाढ़-बारिश के चलते यहां अब तक एक लाख के करीब घर आंशिक या पूर्ण रूप से तबाह हो चुके हैं.

लोगों को घर छोड़ने के लिए होना पड़ा मजबूर

वहीं, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ म्युनिसिपैलिटी ने बुधवार को जारी एक अपडेट में कहा है कि राज्य में उफनती नदियों और बाढ़ से लगभग 1.45 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं, साथ ही लगभग दो लाख लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है. नागरिक सुरक्षा एजेंसी के आंकड़ों में बताया गया कि 29 अप्रैल से राज्य में मौसम के खराब होने का दौर शुरू हुआ, जिसमें 99,800 घर या तो पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

Brazil storms: 904 मिलियन डॉलर की हुई आर्थिक हानि

इस दौरान अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा से लगे राज्य के 497 शहरों में से 414 शहर तूफान से प्रभावित हुए हैं, जिससे की यहां अपात की स्थिति घोषणा कर दी गई है. बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कृषि, उद्योग, पशुधन, वाणिज्य और सेवाओं को 4.6 बिलियन रियल (लगभग 904 मिलियन डॉलर) की आर्थिक हानि हुई है. जारी आकड़ों के अनुसार, रियो ग्रांडे डो सुल में केवल एक सप्ताह में पांच महीने के बराबर बारिश हुई, जिससे भयानक बाढ़ की स्थिति बनी हुई है.

इसे भी पढ़े:-भारत में आजादी के बाद हिंदू आबादी में कमी, मुस्लिम जनसंख्या में इजाफा, PM-EAC सर्वे में हुआ खुलासा

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This