तमिलनाडु में भीषण हादसाः पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, सात की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu News: तमिलनाडु भीषण हादसे की खबर आ रही है. यहां विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के पास एक पटाखा निर्माण इकाई में गुरुवार की दोपहर जबरदस्त विस्फोट हुआ. बताया जा रहा हादसे में पांच महिलाओं सहित सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. विस्फोट के बाद आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई.

शिवकाशी के पटाखा फैक्ट्री में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि शिवकाशी के एक पटाखा फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है. धमाका इस कदर तेज था कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी.

12 लोग झुलसे
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है, जबकि कम से कम 12 लोग झुलसे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही फायरकर्मी मौके पर पहुंचे आग पर काबू पाने में जुट गए.

दो की हालत गंभीर
गंभीर रूप से झुलसे लोगों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री एक लाइसेंस प्राप्त यूनिट थी. इस बात की जांच की जा रही है किस वजह से यह विस्फोट हुआ.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This