Bihar Crime: व्यक्ति बना जल्लाद, पत्नी, दो मासूम बच्चों और सांस को मार डाला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Crime: बिहार से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां मधुबनी में जल्लाद बने एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास और दो मासूम बच्चों पर जांचा से वार कर मौत के घाट उतार दिया. दो बच्चों ने कंबल में छिपकर अपनी जान बचाई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. घटना की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

झगड़ा के बाद बच्चों के साथ मायके में रहती थी पत्नी
जानकारी के अनुसार, दरभंगा के सदतपुर थाना के अवाम गांव निवासी पवन महतो की शादी पांच वर्ष पूर्व झंझापुर थाना क्षेत्र के सुखेत गांव निवासी पिंकी के साथ हुई थी. पति से झगड़ा होने के बाद कुछ महीने से वह अपने मायके झंझापुर के सुखेत गांव में रह रही थी. अभी पति से उसका विवाद खत्म नहीं हुआ था.

दो बच्चों ने कंबल में छिपकर बचाई अपनी जान
घटना के संबंध में पुलिस को अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात पवन महतो किसी को साथ लेकर ससुराल पहुंचा था. यहां उसने सोयी अवस्था में अपनी सास प्रमिला देवी (59 वर्ष) और पत्नी पिंकी (26 वर्ष) के साथ चार वर्षीय बेटी प्रिया और 6 महीने की बेटी प्रीति को कुंच-कुंच कर मार डाला. दो बच्चे कंबल में छिप गए, इसलिए उनकी जान बच गई. घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना जांता (अनाज पीसने वाले पत्थर) और लकड़ी के उसके हैंडल को बरामद किया है.

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी, तलाश में जुटी है पुलिस
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. उधर, इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है. लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल है कि पवन इस कदर जल्लाद बन गया कि उसे अपने मासूम बच्चों पर भी तरस नहीं आई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This