सम्मान समारोहः शिक्षक वर्ग से मेरा पुराना जुड़ावः नीरज सिंह

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः लखनऊ के गोमती नगर स्थित सीएमएस स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम और हजरतगंज स्थित एक होटल में सेवानिवृत्त शिक्षक/कर्मचारी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज सिंह शामिल हुए. अपने संबोधन में नीरज सिंह ने समस्त स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं दी.

आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नीरज सिंह आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. देवतुल्य जनता-जनार्दन से लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से राजनाथ सिंह को कमल का बटन दबाकर पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने की अपील की.

मेरे पिता और लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह भी एक शिक्षक थे
मुख्य अतिथि ने कहा की हमारी पार्टी की सिर्फ वादों की नहीं, कर्मों से भी पहचान है. मेरे पिता और लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह भी एक शिक्षक थे, इसलिए शिक्षको से मेरा पुराना जुड़ाव रहा है और यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे शिक्षकों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिला.

आज भारत देश विदेश से भी जुड़ रहा है
उन्होंने कहा की आज भारत देश सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गरीब, युवा, किसान, महिला और वंचित वर्ग को समर्पित है.

Latest News

पीएम मोदी सोमवार को करेंगे असम और पुडुचेरी की जनता से संवाद,  ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हाेंगे शामिल 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पुडुचेरी और असम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा...

More Articles Like This