PM Modi Patna Road Show: बिहार में PM मोदी के स्वागत के लिए खास इंतजाम, नाश्ते-डिनर के साथ लंगर का भी चखेंगे स्वाद

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Patna Road Show: आज 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पहली बार पटना में रोड शो करने वाले हैं. रोड शो को लेकर भाजपा (BJP) नेताओं में काफी उत्साह है. प्रधानमंत्री मोदी ऐसे पहले पीएम हैं जो पटना में रोड शो करेंगे. ऐसे में 12 मई का भी दिन इतिहास के पन्नों में छपने वाला है.

ये रोड शो लगभग 2 किलोमीटर तक होगा और हर कोई पीएम को बेहद करीब से देख पाएगा. रोड शो के बाद पीएम पटना के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे. जिसे लेकर खास इंतजान किए गए हैं. कार्यक्रम की डिटेल के साथ-साथ पीएम के नाश्ते और डिनर तक की भी सूची फाइनल हो चुकी है.

पीएम के रोड शो का रूट प्लान

पटना में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का रोड शो होने जा रहा है. ऐसे में हर कोई इस रोड शो को लेकर काफी उत्साहित है. प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो का रूट प्लान भी तैयार हो गया है. PM दिल्ली से पटना एयरपोर्ट उतरेंगे. इसके बाद वो सीधा राजभवन जाएंगे. राजभवन में पीएम का स्वागत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा किया जाएगा. इसके बाद शाम में पीएम बेली रोड पर हाई कोर्ट के पास पहुचेंगे और यहां शाम 5 बजे से पीएम के रोड शो की शुरुआत होगी.

ये भी पढ़ें- Lok sabha Election 2024: चौथे चरण में इन चर्चित चेहरों पर होगा मतदान, गिरिराज सिंह, अखिलेश यादव से लेकर ओवैसी तक…

नाश्ते-डिनर के साथ लंगर का स्वाद चखेंगे पीएम

पटना में पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा है. रोड शो करने के बाद पीएम रात में राजभवन में विश्राम करेंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम को डिनर में मूंग की खिचड़ी परोसी जाएगी. इसके बाद सोमवार को पीएम सुबह उठकर अपना रूटीन फॉलो करेंगे. इस दौरान पीएम योगा करने के बाद पहले नींबू पानी पियेंगे. इसके बाद नाश्ते में उन्हें दलिया परोसा जाएगा.

नाश्ता करने के बाद पीएम पटना साहिब गुरुद्वारा के लिए निकलेंगे. यहां वो लंगर का भी स्वाद चखेंगे. इसके बाद पीएम हाजीपुर जाएंगे. जहां वो लोगों को संबोधित करेंगे. हाजीपुर के बाद पीएम मुजफ्फरपुर जाएंगे और यहां से सारण जाएंगे. पीएम दोनों जगह सभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This