Telangana News: रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर अमित शाह का पलटवार, कहा- “मोदी फिर से पीएम बनने जा रहे, गोली का जवाब तोप से…”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने के डर से सबसे पुरानी पार्टी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर भारत का अधिकार छोड़ना चाहती है. उन्‍होंने कहा, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का कहना है कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है और इसलिए भारत को पीओके के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, “परमाणु बम के डर से वे पीओके पर हमारा अधिकार छोड़ना चाहते हैं. लेकिन, आप चिंता न करें, मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से दिया जाएगा.”

रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर पलटवार

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्रवाई की और आतंकवादियों का खात्मा किया. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा था कि पुलवामा हमला खुफिया विफलता का नतीजा था.

रेवंत रेड्डी ने क्या कहा था?

उन्होंने कहा था, “मोदी जी ने पुलवामा घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की. मेरा मोदी जी से सवाल है कि आप क्या कर रहे हैं? पुलवामा घटना क्यों हुई? आपने इसे क्यों होने दिया? आप आंतरिक सुरक्षा के बारे में क्या कर रहे हैं? आपने आईबी, रॉ जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? यह आपकी विफलता है. कोई नहीं जानता कि वास्तव में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी या नहीं.”

यह भी पढ़ेGaza Ceasefire: इजरायल-हमास युद्ध को लेकर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति- “गाजा में कल लग सकता है युद्धविराम, अगर…”

Latest News

सावन में केवल सोमवार व्रत ही नहीं, ये 6 व्रत भी होते हैं अति-दुर्लभ, जानें इनका धार्मिक महत्व

Sawan Ke Mahatvapurna Vrat: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की उपासना का सर्वोत्तम समय माना जाता है. इस...

More Articles Like This