‘ये हारते हुए जुआरी जैसी बेचैनी है’, ईरानी संसद के स्पीकर ग़ालिबाफ़ ने उपराष्ट्रपति वेंस के कबूलनामे पर कसा तंज़

Must Read

Tehran: ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका के मध्यवाधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पार्टी की चुनावी हार पर अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की ओर से पार्टी की हार का विश्लेषण का जवाब देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, एक हारते हुए जुआरी जैसी बेचैनी है, जो मेज़ छोड़कर उठ ही नहीं पा रहा. बॉस अगले युद्ध के दौर की तैयारी कर रहा है, जबकि अमेरिका ‘इसराइल-फ़र्स्ट’ के ख़तरनाक मोड़ पर डगमगा रहा है.

अपने बॉस से सीधे ये बात क्यों नहीं कहते?

लंबा-चौड़ा भाषण छोड़िए, अपने बॉस से सीधे ये बात क्यों नहीं कहते? जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा था कि रिपब्लिकन पार्टी की हार की वजह ईरान युद्ध था. उन्होंने लिखा, कि भले ही सर्वेक्षणों में डेमोक्रेट्स की भारी जीत दिखाई जा रही थी, डेटा लगातार हमें एक ही बात बता रहा था. कुछ राज्यों में मतदान बस ठीक-ठाक था, दूसरे राज्यों में बेहद शानदार था और किसी भी राज्य में स्थिति विनाशकारी नहीं थी. हमारी टीम में वास्तविक आशावाद का माहौल था. हमारे मतदाता मतदान के लिए निकल रहे थे.

रिपब्लिकन पार्टी को 44 सीटें मिली

मध्यावधि चुनाव के नतीज़ों के मुताबिक़ सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी ने 54 सीटें जीती हैं जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 44 सीटें मिली हैं. वहीं हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने 240 और रिपब्लिकन पार्टी ने 147 सीटें जीती हैं. उधर, अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने कहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के कांग्रेस (संसद) पर नियंत्रण हासिल करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाबदेह ठहराना चाहिए.

ट्रंप और उनके परिवार के ख़िलाफ़ कार्रवाई

जब उनसे पूछा गया कि क्या अब डेमोक्रेट्स राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, बिल्कुल. सैंडर्स निर्दलीय सीनेटर हैं, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ उनके करीबी संबंध हैं. मिडटर्म चुनावों में जीत के बावजूद उन्होंने कहा कि यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि आज डेमोक्रेटिक पार्टी बहुत लोकप्रिय नहीं है.

इसे भी पढ़ें. मिडटर्म चुनाव हारते ही ट्रंप के कुनबे में पड़ी दरार, वेंस ने बनाई दूरी तो हेगसेथ पर भी मडरा रहा महाभियोग का साया

Latest News

AI Economy: एआई अगले 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में जोड़ सकता है 79 अरब डॉलर: Report

AI Economy: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार दे सकती है. एक रिपोर्ट...

More Articles Like This