Sukma Encounter: सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ से मुठभेड़ की खबर आ रही है. यहां शनिवार की सुबह सुकमा में टेटराई तोलनाई के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया. पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्री भी बरामद की है.

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नक्सलियों की एक पार्टी जंगल में मौजूद है. जिसके बाद पुलिस को तोलनाई एवं टेटराई के बीच जंगल पहाड़ी में भेजा गया. जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उनपर हमला बोल दिया. पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. जिसके बाद नक्सली जंगल के रास्ते भाग निकले.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां एक नक्सली का शव बरामद हुआ. साथ ही एक बंदूक और विस्फोटक सामग्री भी मिली है. मारे गये नक्सली की पहचान अभी नहीं हो सकी है. फिलहाल, पुलिस टीम पूरे इलाके की तलाशी में जुटी है.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This