Mumbai: फ्लैट से आ रही थी दुर्गंध, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होथ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai: मुंबई से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां एक फ्लैट में पति-पत्नी मृत मिले. पति का शव रस्सी के सहारे लटका मिला तो पत्नी फर्श पर मृत पड़ी थी. मौके पर सुसाइड नोट भी मिला. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

फ्लैट से आ रही दुर्गंध से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, मुंबई के कांदिवाली के आर्य चाणक्यनगर में अनुभूति सोसायटी में एक फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी. इस दुर्गंध से जब पड़ोसी परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

दरवाजा तोड़कर अंदर गई पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई बार फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, मगर किसी ने दरवाजा नहीं खोला. इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया. अंदर का नजारा देख पुलिस के होश उड़ गए.

पंखे से लटक रहा था पति का शव, फर्श पर मृत पड़ी थी पत्नी
अंदर 61 वर्षीय प्रमोद वासुदेव नायलॉन की रस्सी से पंखे से लटके हुए थे, जबकि उनकी 57 वर्षीय पत्नी अर्पिता प्रमोद चोंकर नीचे फर्श पर मृत पड़ी थीं. दोनों शव सड़ चुके थे. उनकी मौत कब हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है. दंपती की कोई संतान नहीं थी.

पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया
समता नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर एक नोट मिला है, जिसमें व्यक्ति ने उल्लेख किया है कि वे मानसिक रूप से दुखी है. वे अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहे हैं और इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This