पाकिस्तान पांच चीनी नागरिकों के परिवार को देगा 25.8 लाख डॉलर का मुआवजा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्लामाबादः मार्च में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में मारे गए पांच चीनी नागरिकों के परिवार को पाकिस्तान 25.8 लाख डालर मुआवजा देगा. यह फैसला गुरुवार को पाकिस्तान के कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति ने लिया.

हुई थी पांच चीनी नागरिकों की मौत
मालूम हो कि 26 मार्च को पांच चीनी नागरिक और एक पाकिस्तानी चालक की मौत उस समय हो गई थी, जब उनके वाहन में विस्फोटक से भरी कार से टक्कर मारी गई थी. वह निर्माण स्थल दासू हाईड्रोइलेक्टि्रक पावर स्टेशन जा रहे थे. मुआवजे की घोषणा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के 13वें संयुक्त सहयोग समिति की बैठक से एक दिन पहले हुई है.

पाकिस्तान में हजारों चीनी नागरिक कर रहे काम
साथ ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगले महीने बीजिंग की प्रस्तावित यात्रा से पहले की गई है. पाकिस्तान में कई परियोजनाओं में हजारों की संख्या में चीनी नागरिक काम कर रहे हैं. चीनी नागरिकों के परिवारों को भुगतान के लिए राशि तुरंत बी¨जग में पाकिस्तानी दूतावास के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ेः Ambala: हादसे का शिकार हुई वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर गाड़ी, 7 की मौत, 20 घायल

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This