25 May 2024 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

25 May 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 25 मई, दिन शनिवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

25 मई शनिवार का पंचांग (Panchang 25 May 2024)

25 मई दिन शनिवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि तिथि है. द्वितीया तिथि शाम 06:58 बजे तक रहेगा. इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी. शनिवार को ज्येष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा. 25 मई को सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा. इसी के साथ सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा. शनिवार 25 मई को नारद जयंती भी है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:57 AM – 12:50 PM तक रहेगा. वहीं, राहुकाल- 9:04 AM – 10:44 AM तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: Horoscope: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगी करियर में सफलता, जानिए राशिफल

25 मई शनिवार का पंचांग (Panchang 25 May 2024)

त्योहार- नारद जयंती

तिथि- द्वितीया तिथि
माह- ज्येष्ठ
आज का नक्षत्र – ज्येष्ठा नक्षत्र
आज का योग – सिद्ध योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – शनिवार
चंद्रमा राशि – वृश्चिक
सूर्य राशि- वृषभ राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM – 12:50 PM तक
राहुकाल- 9:04 AM – 10:44 AM तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:25 am
सूर्यास्त- शाम 7:10 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This