Jammu: जम्मू-राजौरी मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत की आशंका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Accident News: जम्मू से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई है. इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत होने की खबर है. जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि जम्मू-राजौरी मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 15 लोगों के मौत की खबर है, जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौजूदा समय में बचाव कार्य चल रहा है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाला जा रहा है.

सूत्रों की माने तो अखनूर टांडा दुर्घटना में सात यात्रियों के मरने की आशंका है. घायलों को चौकी चौरा और अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल कई लोग जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित किए गए हैं.

20 घायल जीएमसी जम्मू रेफर
अस्पताल में हादसे की खबर के साथ ही स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। घायलों के पहुंचने के साथ ही यहां उपचार शुरू कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल 20 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। जीएमसी जम्मू में डॉक्टरों की अलर्ट टीम ने मोर्चा संभालते हुए पहुंचे घायलों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया.

बस में सवार थे 75 यात्री
बताया जा रहा है कि बस में लगभग 75 से अधिक यात्री सवार थे. मौके पर एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थाना प्रभारी अखनूर तारिक अहमद बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This