शाहीन मिसाइल, JF-17 जेट…एटम बम से लैस है पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम, यूं हीं नहीं भारत को दे रहा धमकी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan India Relation : भारत में लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान कई बार पाकिस्‍तान का जिक्र किया गया, उसके शक्तियों को लेकर प्रश्‍न उठाएं गए, जिसके बाद पाकिस्‍तान ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दे दी. ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिर पाकिस्‍तान के पास कितने परमाणु बम है और उसका डिफेंस सिस्टम कितना मजबूत है, जिसके बल पर उसने भारत को धमकी दी है.

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्‍ट के एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्‍तान अपनी परमाणु शक्तियों में तेजी से इजाफा करने में जुटा हुआ है. अमेरिकी वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल पाकिस्‍तान के पास 170 परमाणु बम हैं. वहीं, कराची के पास प्‍लूटोनियम बनाने के 4 रिएक्‍टर भी हैं, जिससे वह परमाणु बमों की संख्‍या और बढ़ा भी सकता है.

रेडियोधर्मी पदार्थों का उत्‍पादन

अमेरिकी रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्‍तान परमाणु बमों को दागने के लिए डिलि‍वरी सिस्‍टम और निर्माण के लिए जरूरी रेडियोधर्मी पदार्थों का उत्‍पादन भी तेजी से किया जा रहा है. वहीं, एक रिपोर्ट कि मानें तो फिलहाल में भारत के पास करीब 164 परमाणु बम हैं, जो पाकिस्‍तान में तबाही मचाने की क्षमता रखते हैं.

पाकिस्‍तान के पास हर रेंज का परमाणु हथियार

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान परमाणु बम के साथ ही अपने बाकी के डिफेंस सिस्टम को भी मजबूत कर रहा है. पाकिस्‍तान के पास हर रेंज का परमाणु हथियार है. वहीं, उसके निशाने पर भारत के एस-400 सिस्‍टम और बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम है. जबकि पाकिस्‍तान के रणनीतिकारों का मानना है कि परमाणु हथियारों के कारण ही भारत अब तक हमला नहीं कर पा रहा है.

हर तरह का हथियार बना रहा है पाकिस्तान

अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस की 2019 की रिपोर्ट में ही बताया गया कि पाकिस्‍तान सभी तरह के हथियारों का निमार्ण कर रहा है, जिसमें कम दूरी तक तबाही मचाने वाला वेपन भी शामिल हैं. इतना ही नहीं, इसमें समुद्र से दागे जाने वाली क्रूज मिसाइल, आसमान से लॉन्च होने वाली क्रूज मिसाइलें और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का भी पाकिस्‍तान निर्माण कर रहा है.

जेएफ-17 फाइटर जेट का कर सकता है इस्‍तेमाल

परमाणु बम दागने के लिए पाकिस्‍तान मिराज विमान पर भरोसा करता है. लेकिन आने वाले समय में जेएफ-17 फाइटर जेट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा जमीन से हमला करने के लिए अब्‍दाली, नस्र, गजनवी, शाहीन, गौरी, अबाबील, बाबर जैसी मिसाइलें भी पाकिस्तान के पास हैं. बता दें कि शाहीन 3 मिसाइल की रेंज 2750 किलोमीटर तक है, जो काफी खतरनाक मानी जाती है, इस मिसाइल में भारत के किसी  भी  इलाके तक हमला करने की क्षमता है. जबकि मिराज जेट की 2,100 किलोमीटर तक की क्षमता है.

इसे भी पढ़ें:- पाकिस्तान को मालामाल कर सकती है रेको डिक गोल्ड परियोजना, निवेश करने को उतावला हो रहा अमेरिका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This