Paris: पेरिस ओलंपिक में आंतकी हमले की साजिश, फ्रांस के सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paris: पेरि‍स ओलंपिक के दौरान आतंकी हमला करने की साजिश का पर्दाफाश हो गया है. फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्ड डार्मैनिन ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने पेरिस ओलंपिक के दौरान आतंकी हमला करने की साजिश को नाकाम कर दिया है.

इस्लामवादी विचारधारा से प्रभावित से प्रभावित

गेराल्ड डार्मैनिन ने अपने बयान में कहा कि फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने 22 मई को चेचन्या के युवक को गिरफ्तार किया गया था. उन्‍होंने बताया कि सेंट-इटियेन शहर में आयोजित होने वाले फुटबाल के मैचों के दौरान हमला करने की साजिश रचने के संदेह में युवक को गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि आरोपित युवक ”इस्लामवादी विचारधारा से प्रभावित है. बताया गया है कि वह फुटबाल देखने वाले दर्शकों और सुरक्षा बलों पर हमला कर अपने मजहब के लिए कुर्बान होना चाहता था.

Paris: आतंकवाद निरोधी कार्यालय का बयान…

वहीं, शुक्रवार को राष्‍ट्रीय आतंकवाद निरोधी कार्यालय ने अपना बयान जारी कर कहा कि आरोपित युवक पर इस्लामिक स्टेट समूह की जिहादी विचारधारा के लिए हमला करने की साजिश रचने का आरोप है.

ओलंपिक समिति ने की सुरक्षा एजेंसियों की प्रशंसा

आपको बता दें कि फिलहाल अरोपित का नाम नहीं बताया गया है. हालांकि पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की प्रशंसा की है. समिति ने कहा कि पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्‍होंने कहा कि हम गृह मंत्रालय और सभी हितधारकों के साथ मिलकर हर रोज काम कर रहे है.

बता दें कि पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. जबकि पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में फाइनल से पहले फ्रांस के विभिन्न शहरों में फुटबाल मैच खेले जाएंगे.

इसे भी पढ़ें:-All eyes on Rafah: रोहित शर्मा की पत्नी को फिलिस्तीनियों का समर्थन करना पड़ा भारी, बुरी तरीके से हुईं ट्रोल

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This