China Taiwan Conflict: चीन के रक्षा मंत्री की चेतावनी, ताइवान को अलग करने वालों को टुकड़ों में कुचल देंगे…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Taiwan Conflict: चीन के निशाने पर इन दिनों ताइवान है. चीनी रक्षा मंत्री डोंग ने ताइवान को लेकर पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है. दरअसल, चीन के रक्षा मंत्री डोंग रविवार को सिंगापुर में शांगरी-ला संवाद में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सेना ताइवान की स्वतंत्रता को बलपूर्वक रोकने के लिए तैयार है. हम हमेशा सहयोग के लिए खुले हैं, लेकिन दोनों पक्षों को एक-दूसरे से मिलना होगा.

चीन के रक्षा मंत्री ने दी धमकी

चीन के रक्षा मंत्री डोंग ने कहा कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी शक्तिशाली बल रही है, जो कोई भी ताइवान को चीन से अलग करने की हिम्मत करेगा, उसे टुकड़ों में कुचल दिया जाएगा और उसका विनाश होगा. चीनी रक्षा मंत्री डोंग का यह धमकी भरा बयान अमेरिका की तरफ भी इशारा समझा जा रहा है. क्योंकि, चीन के रक्षा मंत्री ने अमेरिका के साथ सैन्य कम्युनिकेशन की अहमियत पर भी जोर दिया.

बताते चले कि चीन ने हाल ही में ताइवान के पास युद्ध अभ्यास किया था. इसके बाद से अब ताइवान को लेकर चीन का आक्रामक बयान सामने आया है. चीन के रक्षामंत्री के इस बयान को ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने तर्कहीन बताया और कहा कि वह ताइवान में शांति और स्थिरता के लिए पूरी कोशिश करेगा.

चीन का अमेरिका पर निशाना

चीन के राष्ट्रपति डोंग ने ताइवान को हथियार बेचने और अवैध संपर्क रखने के लिए बाहरी हस्तक्षेप की आलोचना की. चीन का यह इशारा साफ तौर पर अमेरिका की ओर था. जो ताइवान के साथ गहरे अनौपचारिक संबंध रखता है. चीन एशिया-प्रशांत, फिलिपींस के साथ अमेरिका के गहरे रक्षा संबंधों को लेकर भी नाराजगी जताई है, इसलिए फिर से चीन की तरफ से ऐसे बयान सामने आ रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This