चिलचिलाती धूप से कब मिलेगी राहत? जानिए बारिश को लेकर क्या है आइएमडी की भविष्यवाणी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather News: देश के विभिन्न इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं, दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश से हाहाकार है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली, यूपी, राजस्थान हरियाणा में आने वाले एक दो दिनों तक लू और चिलचिलाती धूप की यही स्थिति देखने को मिलेगी. उसके बाद झमाझम बारिश की संभावना है.

दरअसल, पिछले कुछ समय में बिहार, उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी और आंधी देखने को मिली है, जिस कारण गर्मी से थोड़ी राहत देखने को मिली है. हालांकि, आने वाले एक से दो दिनों तक फिर से तापमान में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिलने वाली है.

लू को लेकर आइएमडी की भविष्यवाणी जानिए

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 जून के बाद लू की तीव्रता में कमी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मानसून के कारण केरल के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में बारिश तो कुछ राज्यों में भीषण गर्मी की संभावना जताई है.

कहां- कहां बारिश की भविष्यवाणी

जानकारी दें कि भारत मौसम विभाग के अनुसार 8 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसी के साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में 6 जून तक और महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश का अनुमान है.

दिल्ली में बारिश को लेकर क्या है पूर्वानुमान?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी की मानें तो राजधानी दिल्ली में 5 जून के बाद धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पुर्वानुमान के अनुसार यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 4 जून के बाद यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभवाना है. पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आंधी और बारिश के बाद तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें: एग्जिट पोल के आंकड़ों से बीजेपी गदगद! जीत का जश्न मनाने की तैयारी में कार्यकर्ता; जानिए पूरा कार्यक्रम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This