Saudi Arabia Hajj Month: सऊदी अरब में दिखा धू-अल-हिज्जा का चांद, इस दिन मनाई जाएगी बकरीद

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saudi Arabia Hajj Month: 6 जून, गुरुवार को सऊदी अरब में धू-अल-हिज्जा का चांद देखा गया है, जिसकी घोषणा वहां के सुप्रीम कोर्ट ने की है. आज शुक्रवार से इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने की शुरुआत हुई है. इस्लाम में इस महीने को हज के लिए भी जाना जाता है. सऊदी मीडिया के अनुसार 29 जिल्काद के दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से चांद देखने के बारे में सूचना मिली. अब भारत में आज चांद देखने की कोशिश होगी.

इन देशों में दिखा चांद

6 जून को जिलहज का चांद खाड़ी देशों के साथ-साथ यूके, यूएस में भी नजर आया. ऐसे में शुक्रवार को जिलहज का पहला दिन होगा, जिसके कारण 16 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा. वहीं, 15 जून को अराफात का दिन मनाया जाएगा. हज के महीने में भारी संख्या में हज यात्रियों के सऊदी आने की उम्मीद है. हज के लिए सऊदी में खास तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. सऊदी के अधिकारी ने बताया कि ‘ऐतिहासिक तौर पर इस साल सऊदी में हज यात्रियों के आने की उम्मीद है, उनकी सुरक्षा और आराम के लिए व्यापक उपाय किए गए हैं’

भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद

भारत और पाकिस्तान में 7 जून को धू-अल-हिज्जा का चांद देखने की कोशिश की जाएगी. अगर ये चांद आज नहीं दिखेगा तो भारत में ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार 17 जून को मनाया जाएगा. चांद दिखने के बाद धू-अल-हिज्जा की शुरुआत होती है.

ये भी पढ़ें- India-Maldives Relations: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू, समारोह में शामिल होंगे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू

दसवें दिन जानवरों की देते हैं कुर्बानी

इस्लाम में रमजान के पाक महीने के बाद ये महीना भी बेहद खास माना जाता है. इस महीने में हज यात्रा की जाती है. वहीं, इसी महीने में बकरीद भी मनाई जाती है. दुनियाभर के मुस्लिम महीने के 10वें दिन जानवरों की कुर्बानी देते हैं. माना जाता है कि ये कुर्बानी पैगंबर इब्राहिम और इस्माइल के अल्लाह के प्रति प्रेम को याद करने के लिए दी जाती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This