World News: पाकिस्तान ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई, पोस्ट कर लिखी ये बात

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: 09 जून को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने शपथ ली. इस खास मौके पर विश्व के तमाम देश उनको बधाई दे रहे हैं. कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

इस शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति भी शामिल हुए. दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच मालदीव के राष्ट्रपति का भारत आना और पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना एक साकारात्मक रिश्ता दर्शा रहा है. इन सब के बीच भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. हालांकि, एनडीए की जीत के बाद तमाम देश के दिग्गजों ने पीएम मोदी को बधाई दी थी, लेकिन पाकिस्तान की ओर से कोई बधाई संदेश नहीं दिया गया था.

पाक के पीएम ने दी बधाई

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई.

बीजेपी की जीत पर नहीं मिली बधाई

आपको जानना चाहिए कि इससे पहले जब पाकिस्तान से इसके बारे में पूछा गया था तो उसका कहना है कि अभी पीएम मोदी को बधाई देना जल्दबाजी होगी क्योंकि आधिकारिक तौर पर उन्होंने पीएम पद की शपथ नहीं ली है. विगत शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हमें भारत की चुनावी प्रक्रिया पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. यह भारतीय नागरिकों का हक है कि वह अपना नेता किसको चुनना चाहते हैं. नरेंद्र मोदी ने अभी पीएम पद की आधिकारिक तौर पर शपथ नहीं ली है इसलिए उन्हें बधाई देना जल्दबाजी  होगी.

यह भी पढ़ें: अपने ही वैज्ञानिकों को सलाखों के पीछे भेज रहा रूस, वजह जान हो जाएंगे हैरान!

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This