शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को दी बधाई तो पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- ‘ये केवल कूटनीति.. दोस्ती का हाथ ना समझे भारत’

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Pakistan relations: पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने है. इस खास मौके पर विश्व के तमाम देश पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी पीएम मोदी को इस खास मौके पर बधाई दी है. इसके लिए पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को धन्यवाद भी कहा है.

दोनों देशों के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों मुल्कों के संबंधों में सुधार होंगे. लेकिन पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने रिश्तों में बेहतरी की उम्मीद को समाप्त कर दिया.

क्या बोले पाक के रक्षामंत्री

दरअसल, पाकिस्तान के एक निजी समाचार चैनल को साक्षात्कार देते हुए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मोदी को भारतीय प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देना महज एक कूटनीतिक मजबूरी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने मोदी को कोई ‘मोहब्बत का पैगाम’ नहीं भेजा है. उन्होंने इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले शहबाज को मोदी द्वारा भेजी गई बधाई का भी जिक्र किया.

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई.” पीएम मोदी ने शरीफ के बधाई संदेश के जवाब में कहा, “शहबाज शरीफ आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.”

इसी के साथ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग के प्रमुख नवाज शरीफ की ओर से पीएम मोदी को बधाई संदेश दिया गया. नवाज शरीफ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने पर मोदी जी को मेरी हार्दिक बधाई. हालिया चुनावों में आपकी पार्टी की सफलता आपके नेतृत्व में लोगों के भरोसे को दर्शाती है.”

यह भी पढ़ें: UNSC में पास हुआ इजराइल-हमास संघर्ष विराम प्रस्ताव, जानिए कहां फंस रहा मामला

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This