एक वास्तविक वैश्विक खतरा है…यूक्रेन ने अमेरिका के साथ किया रक्षा समझौता, रूस पर भी साधा निशाना

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Volodymyr Zelenskyy: जी-7 शिखर सम्मेलन के बीच यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किया है. अमेरिका और यूक्रेन के बीच यह समझौता कई महीनों के बातचीत के बाद हुआ है. ऐसे में यह उम्‍मीद है कि अमेरिका यूक्रेन के सशस्त्र बलों की लगातार ट्रेनिंग हथियारों और सैन्य उपकरणों की लागत तथा सैन्य सहायता के निरंतर प्रावधान के साथ ही अधिक खुफिया जानकारी साझा करने के लिए 10 वर्षो तक बना रहेगा.

सभी के लिए ‘वास्तविक वैश्विक खतरा‘है रूस

हालांकि इस समझौते पर हस्‍ताक्षर करने के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच यह समझौता कीव के नाटो में शामिल होने की कोशिश के लिए एक पुल है. इसके साथ ही यह सभी की मदद करेगा, क्योंकि रूस सभी के लिए एक’वास्तविक वैश्विक खतरा’है. जेलेंस्की ने आगे कहा कि यह सुरक्षा और सहयोग पर एक समझौता है. इससे हमारे राष्ट्र मजबूत बनेंगे. यह स्थायी शांति की गारंटी के कदमों पर एक समझौता है और इसलिए इससे दुनिया में सभी को लाभ होगा.

अमेरिका यूक्रेन के समर्थन में मजबूत

वहीं, गुरुवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के प्रति अपने समर्थन में मजबूत बना हुआ है. जबकि सुरक्षा समझौते पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के हस्ताक्षर करने के बाद बाइडन ने कहा कि रूस का संघर्ष दुनिया के लिए एक परीक्षा रहा है.

यह भी पढ़ें:- Israel Hezbollah War: इजराइल सेना के नौ ठिकानों पर हमला, हिजबुल्ला ने दागे सौ से अधिक रॉकेट और ड्रोन

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This