Iran: ईरान के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, हादसे में नौ मरीजों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तेहरानः ईरान से बड़ी खबर आ रही है. यहां उत्तरी हिस्से में एक अस्पताल में भीषण आग लग गई. आग की इस घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जिन नौ लोगों की मौत हुई है, वे मरीज थे. मंगलवार को सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी.

ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे (2200GMT) राजधानी तेहरान से उत्तर-पश्चिम में लगभग 330 किलोमीटर (लगभग 205 मील) दूर रश्त शहर के कैम अस्पताल में लगी थी, जिसमें 9 लोगों को मौत हो गई. मृतकों में 6 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे.

शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शाहराम मोमेनी ने सरकारी टीवी पर कहा कि बेसमेंट में बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसमें गहन चिकित्सा इकाई है,जिससे भीषण आग लग गई. मोमेनी ने कहा कि आपातकालीन कर्मचारियों ने धुएं के कारण फंसे 140 से ज्यादा लोगों, मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों को बचाया और उनमें से 120 को अन्य चिकित्सा सुविधाओं में भर्ती कराया गया.

उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं. ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में आधी रात को अस्पताल से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा था. ईरानी मीडिया कभी-कभी अस्पतालों और क्लीनिकों में आग लगने की रिपोर्ट करता है, जिसके लिए मुख्य रूप से तकनीकी समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया.

Latest News

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव भी लुढ़के; जानिए आपके शहर का ताजा रेट

लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहे सोना और चांदी के दाम में अब गिरावट देखने को मिल रही है. जानिए 11 जून 2026 को आपके शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने और चांदी का ताजा भाव.

More Articles Like This