साउथ चाइना के तट पर भिड़े चीन और फिलीपीन्स के सैनिक, चली ‘छड़ी… चाकू, कुल्हाड़ी’

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Philippines War: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, वो एक के बाद एक पड़ोसी देशों के साथ भिड़ रहा है. ऐसे में अब साउथ चाइना के तट पर चीनी कोस्ट गार्ड सेलर और फिलीपीन्स के नौसैनिक पोतों के बीच हिंसक भिड़ंत हो गई. जिस इलाके पर ये झड़प हुई है वो पहले से ही विवादित जगह है और उस पर चीन अपना दावा करता आया है.

वहीं, फिलीपीन्स अधिकारियों के अनुसार, दोनों देशों के बीच यह झड़प तब हुई जब फिलीपीन्स की नौसेना थॉमस शोल में तैनात सैनिकों को खाना-पीना और बाकी सामानों की सप्लाई कर रहे थे, तभी चीन के सैनिकों ने फिलीपीन्स की नौसेना पर हमला कर दिया.

China Philippines War: हमले का एक क्लिप जारी

फिलीपीन्स सेना ने हमले की एक क्लिप भी जारी की है, जिसमें छोटी नौकाओं पर सवार चीनी नाविकों को चिल्लाते, चाकू लहराते और सायरन बजने पर नाव को लाठियों से पीटते हुए देखा जा रहा है. जिसमें एक फिलिपिनो नाविक ने अपना अंगूठा खो दिया. इसके अलावा फिलीपीन्स सेना ने कहा कि कुल्हाड़ी चलाने वाले नाविक ने एक फिलिपिनो सैनिक को घायल करने की धमकी दी थी जबकि अन्य लोग सीधे सीधे फिलिपिनो सैनिकों को पस्त करने की धमकी दे रहे थे.

चीन का दावा…

वहीं, चीन ने जो फुटेज जारी किया है उसमें उसने अपने सैनिकों को हथियार के साथ नहीं दिखाया है.
ऐसे में बीजिंग ने दावा किया कि उसके तट रक्षक ने टकराव के दौरान पेशेवर और संयमित व्यवहार किया और फिलिपिनो कर्मियों के खिलाफ कोई सीधे कदम नहीं उठाया गया जबकि फिलीपीन्स का कहना था कि चीनी तट रक्षक कर्मियों ने हमारे कर्मियों पर पत्थर और अन्य कई चीजें फेंकनी शुरू कर दी थीं.

इसे भी पढ़ें:-हिज्बुल्ला चीफ ने दी साइप्रस पर हमले की खुली धमकी! इजरायल के साथ युद्ध फैलने की बढ़ी आशंका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This