Houthi: अमेरिका-ब्रिटेन गठबंधन ने यमन पर की एयरस्ट्राइक, लाल सागर में तनाव बढ़ने के आसार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Houthi: यमन में एक बार फिर से अमेरिका-ब्रिटेन की गठबंधन सेना एयरस्ट्राइक की है. हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित एक टीवी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एयरस्ट्राइक उनके द्वारा नियंत्रित इलाके में की गई है. हालांकि अमेरिका-ब्रिटेन के गठबंधन वाली सेना की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है.

हूती विद्रोहियों ने भी अमेरिकी पोत को बनाया निशाना

यमन मीडिया के अनुसार, रविवार को लाल सागर के तटीय जिले के अल्लुहयाह में हमला हुआ. हालांकि अभी तक इस हमले से हुए नुकसान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि अमेरिका-ब्रिटेन के गंटबंधन वाली सेना ने इस्राइल के उत्तरी हाइफा बंदरगाह पर चार जहाजों को निशाना बनाया. वहीं, हूती विद्रोहियों ने भी लाल सागर में अमेरिका के विमानवाहक पोत को निशाना बनाया था. इस दौरान हूती विद्रोहियों ने पोत पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला भी किया.

Houthi: लाल सागर में बढ़ेगा तनाव

दरसअल, इजराइल और हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद से ही फलस्तीनियों के समर्थन में हूती विद्रोही इस्राइली वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं. वहीं, बाद में इन्‍होंने लाल सागर से होकर गुजरने वाली सभी देशों के जहाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. वहीं, अब कयास लगाए जा रहे है कि अमेरिका-ब्रिटेन गठबंधन सेना के हमले के बाद हूती विद्रोही अमेरिका और ब्रिटेन के जहाजों पर हमले को और भी तेज कर सकते है, जिससे इलाके में तनाव बढ़ने की संभावना बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, आरक्षित सीटों का हकदार नहीं PTI समर्थित एसाईसी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This