दक्षिण कोरिया में दर्दनाक हादसा, बैटरी संयंत्र में आग लगने से 20 लोगों की मौत

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Seoul News: दक्षिण कोरिया से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां दक्षिण ह्वासोंग में एक बैटरी संयंत्र में भीषण आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है.  इस घटना से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है. रॉयटर्स ने योनहाप समाचार एजेंसी के हवाले से इसकी जानकारी दी है.

लीथियम बैटरी संयंत्र में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को दक्षिण कोरिया में एक लीथियम बैटरी संयंत्र में आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि काफी ऊंचाई तक लपटें ऊपर उठती दिखाई दी. जब रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, उस दौरान 20 लोग लापता हो गए थे. बाद में इन सभी  लापता लोगों का शव बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय करीब 70 लोग फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे.

घटनास्‍थल पर बचाव कार्य जारी

दक्षिण कोरिया के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि आग आज सुबह करीब 10:30 बजे लगी. यह आगजनी की घटना राजधानी सियोल के दक्षिण ह्वासोंग में लीथियम की बैटरी फैक्ट्री में घटी.  अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. घटनास्‍थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है. अन्य डिटेल का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें :- इजराइल ने किया हिजबुल्ला के सर्वनाश का ऐलान, तालिबान की एंट्री से भीषण युद्ध की आशंका

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This