इजराइल ने किया हिजबुल्ला के सर्वनाश का ऐलान, तालिबान की एंट्री से भीषण युद्ध की आशंका

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hezbollah War: इजराइल हमास युद्ध के बीच अब एक नया मोड़ आ गया है. हमास के खात्मे के बाद इजराइल ने एक और बड़ी जंग का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद से युद्ध का दायरा और व्यापक हो गया है. बता दें कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से हिजबुल्ला के सर्वनाश का ऐलान कर दिया गया है. वहीं, अब इस युद्ध में तालिबान भी कुद पड़ा है.

इजरायल के खिलाफ तालिबान

इजरायल-हमास के बीच जारी जंग अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से ईरान समर्थित हिजबुल्ला के खिलाफ सीधी जंग का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के बाद से इस युद्ध के और भड़कने की आशंका बढ़ गई है. वहीं, इजरायल के खिलाफ जंग में हिजबुल्ला का साथ देने के लिए तालिबान उतर गया है. अफगानिस्तान की ओर से 1000 से अधिक तालिबानी लड़ाके हिजबुल्ला का साथ देने रवाना हो चुके हैं.

1000 से अधिक लड़ाके भेजे लेबनान

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान से पहली खेप में 1000 से अधिक तालिबानी लड़ाके लेबनान भेजे गए हैं, जो युद्ध में इजराइल के खिलाफ हिजबुल्ला का साथ देंगे. ये लड़ाके अत्याधुनिक हथियारों और मिलिट्री वाहनों से लैस हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि तालिबानी लड़ाके हाथ में हथियार लहराते हुए और मिलिट्री वाहन के साथ स्कैटिंग करते जाते हुए देखे जा सकते हैं.

गाजा की तरह लेबनान पर होगा हमला

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने अभी हिज़्बुल्लाह को अपनी पूरी क्षमताओं का केवल एक छोटा सा हिस्सा दिखाया है. यदि युद्ध हुआ तो लेबनान को दूसरे गाजा में बदल दिया जाएगा. बताते चलें कि हाल ही में इजराइल की सेना ने कहा था कि उसने लेबनान पर हमले की एक नई योजना को मान्य कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमास के खिलाफ गाजा में जंग अभी भी जारी रहेगी. मगर बड़ी संख्या में हमास आतंकियों के मारे जाने के बाद अब अधिक इजरायली सैनिकों की गाजा में जरूरत नहीं रह गई है. इसलिए अब हिजबुल्ला का हिसाब चुकता करने को हमारी सेना तैयार है.

नेतन्याहू के इस ऐलान के बाद इजरायली सैनिक और टैंक लेबनान बॉर्डर की ओर कूच कर गए हैं, जो हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ीं जंग की तैयारी का संकेत है. इसके बाद अब तालिबान भी युद्ध में कूद गया है. हालांकि तालिबान की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन इजरायल-हमास युद्ध में तालिबान की सीधी एंट्री ने मध्य-पूर्व एशिया में जंग का दायरा और बढ़ सकता है.

नहीं खत्म होगा हमास से युद्ध

बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को दिए इस बयान के दौरान यह भी संकेत दिया कि गाजा में भीषण युद्ध का कोई अंत नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा कि इजराइली सेना दक्षिणी गाजा शहर राफा में अपने मौजूदा जमीनी हमले को पूरा करने के करीब है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होगा कि हमास के खिलाफ युद्ध खत्म हो गया है. फिलहाल गाजा में कम सैनिकों की जरूरत होगी, जिससे हिजबुल्लाह से लड़ने के लिए सेना मुक्त हो जाएगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This