America News: भारत और अमेरिका के बीच संबंध बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं आगे: अमेरिकी राजदूज

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America News: भारत-अमेरिका के बीच रिश्ते पहले कभी इतने अच्छे नहीं रहे जितने आज हैं और दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच संबंध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. ये टिप्पणियां भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने ‘सेलेक्ट यूएसए इन्वेस्टमेंट समिट’ के इतर एक कार्यक्रम में कीं, जिसमें सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल भारत से है. उन्‍होंने कहा कि यह (भारत-अमेरिका) ऐसा रिश्ता है जो बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. गार्सेटी ने आगे कहा, भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले कभी इतने अच्छे नहीं रहे. ‘हमारा कभी भारत के साथ इतना करीबी रिश्ता नहीं रहा.

अब भारतीय ब्रांड से अधिक परिचित हो रहे अमेरिकी

गार्सेटी ने कहा, भारतीय मूल के अमेरिकियों की संख्या अब हमारी आबादी का करीब 1.5 प्रतिशत है और वे अमेरिका में छह फीसदी कर का भुगतान करते हैं. यह अमेरिका में सबसे सफल प्रवासी समुदाय है.’ गार्सेटी ने आगे कहा, अब अमेरिकी भारतीय ब्रांड और भारतीय कंपनियों से अधिक परिचित हो रहे हैं..हम एक साथ मिलकर तीसरे देशों, बुनियादी ढांचों, ऊर्जा, जलवायु समाधानों में निवेश कर रहे हैं.

जेएसडब्ल्यू स्टील की घोषणा पर गार्सेटी ने कहा, इस प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) से 800 से अधिक अमेरिकी र्किमयों को नौकरियां मिलेंगी. हजारों निवेशकों, कंपनियों, आर्थिक विकास संगठनों (ईडीओ) और उद्योग विशेषज्ञों को कारोबारी निवेश की सुविधा प्रदान करने के लिए ‘सेलेक्ट यूएसए इन्वेस्टमेंट समिट’ अमेरिका में एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम है.

यह भी पढ़े: अमेरिका में नहीं सुरक्षित है भारतीय? एक और शख्स की गोलीमारकर हत्या; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This