US NEWS: गर्मी ऐसी की पिघल गई पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की प्रतिमा, धंस गई मूर्ति

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US NEWS: गर्मी ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. भीषण गर्मी के चलते दुनियाभर के लोग परेशान हैं. इस बार गर्मी का असर अमेरिका में भी देखने को मिल रहा है. यहां गर्मी का आलम यह है कि वाशिंगटन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की मूर्ति ही पिघल गई है.

दरअसल, इस साल अमेरिका में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. इसका असर आम लोगों के अलावा मूर्तियों पर भी देखने को मिल रहा है. गर्मी के चलते वाशिंगटन में अब्राहम लिंकन की छह फुट ऊंची मोम की प्रतिमा पिघल गई. तापमान बढ़ने से 6 फीट लंबी मोम की प्रतिमा का ऊपरी सिरा पिघलकर नीचे धंस गया है.

गर्मी के कारण प्रतिमा को हुआ भारी नुकसान

खुले आसमान के नीचे बनी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की इस प्रतिमा के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है. अब्राहम लिंकन की मूर्ति का सिर अलग हो गया है. गर्दन का हिस्सा पूरी तरह नीचे की ओर झुक गया है. और उसके बाद पैर अलग हो गए, केवल धड़ ही बचा है. वहीं, जिस मोम की कुर्सी पर लिंकन का स्टैच्यू बनाया गया था वह भी धंस गई. फिलहाल स्टैच्यू विशेषज्ञ द्वारा प्रतिमा को ठीक करने का काम किया जा रहा है.

इससे पहले भी पिघल चुकी है प्रतिमा

ज्ञात हो कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की इस प्रतिमा को वर्जीनिया बेस्ड आर्टिस्ट सैंडी विलियम्स IV द्वारा वैक्स मॉन्यूमेंट सीरीज के भाग के रूप में बनाया गया था. जिसे गैरिसन एलीमेंट्री स्कूल के बाहर स्थापित किया गया था. यह सिर्फ मोम की मूर्ति नहीं है बल्कि एक मोमबत्ती भी है. इस प्रतिमा के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पिघलने की समस्या आई हो. इससे पहले भी कई बार पिघलने की समस्याएं आई हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This