BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- “अयोध्या के राजा केवल प्रभु श्रीराम हैं”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dr Rajeshwar Singh News: सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के एक बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने हाल ही में अयोध्या से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद को ‘राजा अयोध्या’ कहा. उन्होंने कहा कि हमारे साथ लोकतंत्र रक्षक सेनानी अवधेशजी खड़े हैं ये हैं ‘राजा अयोध्या’. उनके इस बयान के बाद से ही सियासी तूफान मचा हुआ है. सपा मुखिया अखिलेश यादव भाजपा पर अपने इस बयान के दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की उपेक्षा पर बात कर रहे थे.

Ayodhya के राजा केवल प्रभु श्रीराम

वहीं, सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव के इस बयान की निंदा करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ”अयोध्या के राजा केवल प्रभु श्रीराम हैं! क्या करोड़ों हिन्दुओं के आराध्य रघुकुलनंदन प्रभु श्रीराम की तुलना सांसद से करना उचित है, क्या ये मर्यादित है? इतिहास गवाह है. अयोध्या, प्रभु राम और सनातन धर्म का अपमान मुगलों ने किया, अंग्रेजो ने किया और अब आप भी… ये अनादार है, अनुचित है, अपमानजनक है, अहंकार का प्रदर्शन है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This