Sri Lanka: श्रीलंका में 60 भारतीय गिरफ्तार, ऑनलाइन धोखाधड़ी का है आरोप

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lanka News: श्रीलंका के आपराधिक जांच विभाग (Criminal Investigations Department) ने 60 भारतीय को गिरफ्तार किया है. इन्‍हे ऑनलाइन फाइनेंशियल स्कैम में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सभी की गिरफ्तारी कोलंबो के उपनगरीय इलाके मदीवेला और बट्टारामुल्ला और पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो से हुई है. श्रीलंका पुलिस ने बताया कि सीआईडी ने गिरफ्तार भारतीय नागरिकों के पास से 135 मोबाइल फोन और 57 लैपटॉप भी जब्त किए हैं.

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

न्‍यूज एजेंसी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता एसएसपी निहाल थल्दुवा ने बताया है कि पुलिस ने यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत करने के बाद की है. पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में सोशल मीडिया इंटरैक्शन के लिए कैश का वादा करने का लालच दिया गया था. जांच में पता चला कि पीड़ितों को प्रारंभिक भुगतान के बाद शेष पैसा जमा करने के लिए मजबूर किया गया था.

दुबई और अफगानिस्तान से भी है इनका संबंध

स्थानीय अखबार डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पेराडेनिया में एक पिता-पुत्र ने स्‍कैमर की मदद करने की बात स्वीकार की है. जिसके बाद नेगोंबो में एक लक्जरी घर पर रेड के दौरान 13 संदिग्धों को गिरफ्तार और 57 फोन और कंप्यूटर भी बरामद किए गए. नेगोंबो में ही बाद में की गई कार्रवाई में 19 अन्य लोगों को अरेस्‍ट किया गया. श्रीलंका पुलिस के अनुसार, इनका संबंध अफगानिस्‍तान और दुबई से भी है.

ये भी पढ़ें :- पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की 103वीं जयंती आज, PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This